Search

BREAKING
सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम कॉन्सर्ट, टोरंटो से शुरू होगा वर्ल्ड टूर; 8 देशों में होंगे शो राखी के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मान आज खातों में डालेंगे 3 हजार से 4,500 रुपये भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा: हरजोत सिंह बैंस पंजाब के 1,746 और युवाओं को पुलिस में मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र जसवीर सिंह गढ़ी को ‘आप’ ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया चमकौर साहिब का हलका इंचार्ज पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 604 ठिकानों पर छापेमारी; 358 गिरफ्तार पंजाब के सरकारी स्कूलों पर सवाल उठाने वाले 2022 से पहले के हालात के साथ आज की प्रगति की तुलना करें: मनीष सिसोदिया क्षाबंधन से पहले भगवंत मान का सखियों को बड़ा तोहफा, खातों में पहुंची मेहनत की कमाई। राखी के त्यौहार पर भगवंत सिंह मान ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज, 1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में डाली सम्मान राशि भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज (नुकसान-न्यूनकरण सेवाएँ) पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को दे रहीं मज़बूती

CM भगवंत मान का केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर तीखा वार: कहा- जनता ने नकारा, अब ईमानदार सरकार दे रही है बेहतर सेवाएं।

May 15, 2025By Short Daily News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बिट्टू पर तंज कसते हुए उन्हें जनता द्वारा नकारा गया नेता करार दिया। CM मान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश और लुधियाना के लिए कभी कुछ नहीं किया उन्होंने केवल राजनीतिक जहर ही उगला है। यही कारण है कि लुधियाना में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगा रहता है बिट्टू

मान ने कहा कि बिट्टू सुबह उठता है और उसी पल से अपनी पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए उनकी आलोचना शुरू कर देता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नकार दिए गए नेता जो बड़े महलों में रह चुके हैं और लोगों की पहुंच से बाहर हैं, जिसके कारण उन्हें जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि उन्हें यह हजम नहीं हो रहा कि एक आम आदमी का बेटा राज्य का शासन प्रभावी ढंग से चला रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के लोक विरोधी और पंजाब विरोधी रुख के कारण राज्य के लोगों का उनसे विश्वास उठ गया है।

हम प्रदेश की ईमानदारी से सेवा कर रहे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के जागरूक और साहसी लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पारंपरिक पार्टियों को सत्ता से बाहर कर, आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि यह बदलाव इसलिए संभव हुआ क्योंकि जनता ने एक ईमानदार और जिम्मेदार सरकार को चुना, जो उनकी उम्मीदों पर खरी उतर रही है। पहले लोगों के पास केवल कम बुराई को चुनने का विकल्प होता था और उन्हें भ्रष्ट व स्वार्थी नेताओं को मजबूरी में चुनना पड़ता था। लेकिन अब राज्य ने एक नई दिशा में कदम बढ़ाया है, जहां आम लोगों को नागरिक सेवाएं आसान और सुचारू रूप से मिल रही हैं।