Search

BREAKING
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Punjab: ‘घबराएं नहीं, अफवाहों से दूर रहें – सीएम मान ने जनता से की संयम और सतर्कता की अपील।

May 10, 2025By Short Daily News

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से संयम बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है। सीएम मान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि Punjab में जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं है, इसलिए घबराने या सामान जमा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

सीएम ने बताया कि उन्होंने सेना के अधिकारियों से बातचीत की है और लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई विस्फोट होता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को सूचना दें और खुद उस स्थान पर न जाएं, क्योंकि वहां गिरे मलबे में विस्फोटक सामग्री सक्रिय हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह खुद हालात का जायज़ा लेने के लिए कल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

सीएम मान ने कहा कि पहले ड्रोन और मिसाइल हमले रात में होते थे और अब पाकिस्तान ने दिन में हमले शुरू कर दिए हैं। आज सुबह से ही पंजाब के कई इलाकों में विस्फोट हुए हैं, जिससे दहशत का माहौल है।

उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। एक तरफ पाकिस्तान हमला कर रहा है और दूसरी तरफ बातचीत की अपील कर रहा है। फिरोजपुर के घायल लोगों को डीएमसी में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ राजभवन में सभी दलों की बैठक है। इस बैठक के दौरान बताया जाएगा कि सभी दल धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर सैनिकों के साथ हैं और भारत के साथ खड़े हैं। यह बैठक आज शाम 5 बजे होगी।