Search

BREAKING
• कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए • पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात • भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए

गुरदासपुर में रात 9 से सुबह 5 तक ब्लैकआउट लागू: CM मान बोले – सेना के साथ हैं, पाकिस्तान कर रहा है नागरिक इलाकों पर गोलीबारी।

May 9, 2025By Short Daily News

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावपूर्ण हालात के चलते, गुरदासपुर में आज रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू रहेगा। इस दौरान इलाके में सभी लाइटें बंद रखी जाएंगी और अंधेरा बनाए रखा जाएगा। यह निर्देश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि, यह आदेश गुरदासपुर की केंद्रीय जेल और सिविल अस्पताल पर लागू नहीं होगा। फिर भी, इन संस्थानों की खिड़कियाँ पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भीतर की रोशनी बाहर न जा सके।

मुख्यमंत्री ने इस फैसले को देश की सुरक्षा से जुड़ा बताया और कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से सेना के साथ है। फिलहाल यह आदेश केवल गुरदासपुर के उपायुक्त (DC) द्वारा जारी किया गया है, लेकिन संभावना है कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य जिलों के DC भी इसी तरह के निर्देश जारी कर सकते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकाने खत्म हुए

नंगल में पत्रकारों ने जब CM भगवंत मान से पूछा कि गुरदासपुर में रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक ब्लैकआउट करने के आदेश दिए हैं। इस पर सीएम ने कहा कि यह देश की सुरक्षा का मुद्दा है। ऐसे में हम आर्मी के आदेश का पालन करेंगे।

वहीं, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वाले हमारे लोगों और सिविलियंस पर फायरिंग कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना का सिंदूर ऑपरेशन काफी बढ़िया रहा है। इसके लिए सेना को बधाई है। सेना ने इस ऑपरेशन से आतंकियों के ठिकाने खत्म किए हैं।

सरकारी आदेशों की पालना करें

पंजाब के छह बॉर्डर जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर है, क्योंकि इनकी सीमा सीधे पाकिस्तान से लगती है। वहीं, आज पंजाब सरकार ने सभी पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों की छुट्टियां अगले आदेश तक कैंसिल कर दी हैं। साथ ही साफ किया है कि अगर किसी को विशेष स्थिति में छुट्टी लेनी पड़ती है, तो इसके लिए सीनियर अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। वहीं, लोगों से सहयोग की अपील की गई है। सीएम का कहना है कि जो आदेश जारी किए जाते हैं, लोगों को इसका पालन करना होगा।