Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

Gold और चांदी के दामों में एक बार फिर तेजी, जानिए आज की नई कीमतें।

April 12, 2025By Short Daily News

Gold और चांदी की कीमतों में आज फिर से तेज़ उछाल देखने को मिला है, जिससे खरीदारों की जेब पर भारी असर पड़ा है। 24 कैरेट Gold अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते हुए 93,353 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी का भाव 2,260 रुपये की बढ़त के साथ अब 92,929 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जो इससे पहले 90,669 रुपये था।

आपको बता दें कि अमेरिका की टैरिफ नीति के कारण व्यापार युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इससे आर्थिक विकास की गति धीमी हो सकती है। वैश्विक मंदी की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय में सोना एक सुरक्षित निवेश माना जाता है।

डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो उसे आयात करने में अधिक पैसा खर्च होता है। इस वर्ष रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है।