Search

BREAKING
25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक? CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा राजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल हिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodia मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा तलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन 8वीं कक्षा में टॉप करने वाली बेटियों का CM आवास पर सम्मान, CM भगवंत मान ने बढ़ाया हौसला बेमौसम बारिश से तबाही के बीच Punjab पहुंचेगी केंद्रीय टीम, प्रभावित जिलों का करेगी दौरा गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरी

Punjab में छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की किल्लत बनी बड़ी समस्या, आम जनता हो रही है परेशान।

April 11, 2025By Short Daily News

Punjab में छोटे मूल्यवर्ग के करंसी नोटों विशेष रूप से 10, 20 और 50 की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं, जो गंभीर समस्या बन गई है। रोज़मर्रा की जरूरतों और लेन-देन में इन नोटों की अनुपलब्धता के कारण छोटे दुकानदारों, ऑटो-रिक्शा चालकों, सब्ज़ी विक्रेताओं और विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

जहाँ 100, 200 और 500 रुपये के नोट बाजार में पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं, वहीं 10 और 20 रुपये जैसे छोटे नोटों की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ग्राहकों को मजबूरी में ज़्यादा भुगतान करना पड़ रहा है, जबकि छोटे व्यापारियों को उधारी पर सामान देना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक असंतुलन पैदा हो रहा है।

चिंता की बात यह है कि बैंकों और एटीएम से भी इन छोटे नोटों की आपूर्ति लगभग बंद हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब बैंकों के पास छोटे नोट नहीं हैं, तो ये नए नोट खुले बाजार में ‘ब्लैक’ में कैसे उपलब्ध हो रहे हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाज़ारों में 10 और 20 रुपये के नए नोट खुलेआम 500 से 600 रुपये प्रति बंडल की दर से बेचे जा रहे हैं। यह स्थिति साफ तौर पर जमाखोरी और काले बाजार की गतिविधियों की ओर संकेत करती है।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर पंजाब प्रदेश रिटेल एंड होलसेल करियाना एसोसिएशन द्वारा कई बार बैंकों से संपर्क किया गया, लेकिन किसी भी स्तर पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मजबूर होकर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व महासचिव सतीश जिंदल द्वारा आर.बी.आई. लोकपाल चंडीगढ़ को पत्र भेजकर इस पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की गई है।