Search

BREAKING
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Punjab विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन: सात रिपोर्ट होंगी पेश, जल प्रदूषण नियंत्रण और नई कमेटियों के गठन पर प्रस्ताव।

March 28, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab विधानसभा का बजट सत्र आज (28 मार्च) अपने अंतिम दिन पर है। इस अवसर पर सरकार पंजाब स्टेट कमीशन फॉर एनआरआई की वार्षिक रिपोर्ट सहित कुल सात रिपोर्टों को पेश करेगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री भगवंत मान जल प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और पानी की शुद्धता को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। इसी बीच, विधानसभा की चार नई कमेटियों के गठन का भी प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसमें लोक लेखा कमेटी और सरकारी कारोबारी कमेटी शामिल हैं। इन कमेटियों के सदस्य चुनने का अधिकार स्पीकर को सौंपा जाएगा। इसके अलावा, तीन अन्य प्रस्ताव भी विधानसभा में पेश किए जाएंगे।

संत सीचेवाल पर पूरा दिन चला बवाल

इससे पहले, गुरुवार को सदन में पूरा दिन संत सीचेवाल पर सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर माहौल गरमाया रहा। इस दौरान, आम आदमी पार्टी ने बाजवा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। वहीं, शाम को जब सीएम भगवंत मान सदन में पहुंचे, तो उन्होंने भी बाजवा पर तंज कसते हुए कहा कि सीएलपी नेता मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। दूसरी ओर, बाजवा का कहना है कि जो शब्द मैंने कहे, उन पर कायम हूं। मैं इस पर माफी नहीं मांगूगा। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

बजट विधानसभा में पास

पंजाब विधानसभा में बजट पास कर दिया गया है। विपक्षी दलों ने इस बजट को आधारहीन बताते हुए दलील दी कि सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। जबकि, वित्त मंत्री ने इसे अपने कार्यकाल का सबसे अच्छा बजट बताया और इसकी तुलना 2007 से 2022 तक की पिछली सरकारों के बजट से की। हालांकि, बजट सत्र के दौरान विपक्ष कमजोर साबित हुआ। दूसरी ओर, सुखपाल सिंह खैहरा को सदन में अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला, जिसके कारण वे इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं