Search

BREAKING
Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ? Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: Harbhajan Singh ETO ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ED कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी” अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, CM भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

Punjab में तापमान 34 डिग्री के पार, 2 दिन बारिश से मिल सकती है राहत।

March 25, 2025By Short Daily News

पंजाब। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने अपनी तेज़ी दिखानी शुरू कर दी है। तापमान में वृद्धि के साथ-साथ आसमान से कड़ी धूप का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, Punjab में आज आसमान साफ़ रहेगा, जिससे तापमान और बढ़ सकता है। अगले 24 घंटों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा और बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

Punjab में गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आज आसमान साफ़ रहने के कारण तापमान में और वृद्धि हो सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई है, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, होशियारपुर और मोहाली में तापमान 30 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहा।

इस बीच, Punjab में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार और गुरुवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में दो दिन तक बारिश हो सकती है। यदि हिमाचल में अच्छी बारिश होती है, तो Punjab में भी दो दिन तक बढ़ते तापमान में राहत मिल सकती है।