Search

BREAKING
अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामले के बाद एक्शन में मान सरकार, निजी स्कूल सालाना सिर्फ 5% ही बढ़ा सकेंगे फीस पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की; आईआईटी क्वालीफायरों में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार आप में हुए शामिल, पार्टी की जन हितैषी नीतियों में जताया भरोसा कर्ज़ न चुका पाने वाले किसानों को राहत देने की तैयारी, पंजाब सरकार ला सकती है नई योजना 5 जून तक फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बठिंडा रहा सबसे गर्म रणनीतिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण पंजाब उत्तरी भारत के पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में उभर रहा है : CM भगवंत सिंह मान DGP गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश भगवंत मान सरकार ने चुनाव विभाग में प्रशासनिक अड़चनें समाप्त कीं, महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता हुआ आसान

Punjab पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली, 200 किसान हिरासत में।

March 20, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab पुलिस ने किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 400 दिनों से बंद हरियाणा-पंजाब की शंभू और खनौरी सीमाएं खाली करा दी गई हैं। यहां प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटा दिया गया। इस दौरान 200 किसानों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद किसानों द्वारा बनाए गए शेडों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

Punjab पुलिस की कार्रवाई के बाद आज हरियाणा पुलिस भी दोनों बॉर्डरों पर पहुंचेगी, जिसके बाद सीमेंट के बैरिकेड्स हटाए जाएंगे। इसके बाद शंभू बॉर्डर से जीटी रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। हाल ही में किसानों और केंद्र सरकार के बीच सातवें दौर की वार्ता सफल रही। इस बैठक में Punjab सरकार ने किसानों से बॉर्डर खाली करने की अपील की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके चलते आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत दल्लेवाल को हिरासत में ले लिया गया।

गौरतलब है कि किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की ओर बढ़ने के दौरान हरियाणा पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया था। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी किसानों ने चार बार दिल्ली जाने का प्रयास किया, लेकिन शंभू बॉर्डर पर उन्हें रोक दिया गया।