Search

BREAKING
अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामले के बाद एक्शन में मान सरकार, निजी स्कूल सालाना सिर्फ 5% ही बढ़ा सकेंगे फीस पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की; आईआईटी क्वालीफायरों में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार आप में हुए शामिल, पार्टी की जन हितैषी नीतियों में जताया भरोसा कर्ज़ न चुका पाने वाले किसानों को राहत देने की तैयारी, पंजाब सरकार ला सकती है नई योजना 5 जून तक फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बठिंडा रहा सबसे गर्म रणनीतिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण पंजाब उत्तरी भारत के पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में उभर रहा है : CM भगवंत सिंह मान DGP गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश भगवंत मान सरकार ने चुनाव विभाग में प्रशासनिक अड़चनें समाप्त कीं, महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता हुआ आसान

PSEB : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने किया 12वीं के अंग्रेजी पेपर को रद्द।

March 4, 2025By Short Daily News

पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। PSEB ने फिरोजपुर जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल तलवंडी भाई-2 में 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर रद्द कर दिया है।

यह परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की गई थी। बोर्ड ने यह निर्णय धोखाधड़ी और अन्य गड़बड़ियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। इस परीक्षा केंद्र पर 115 छात्र उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना के अलावा अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है कि बाकी की परीक्षाएं भी विद्यार्थियों के लिए नकल-मुक्त, पारदर्शी और तनाव-मुक्त माहौल में आयोजित की जाएं।

इसके अलावा कक्षा 8वीं और 12वीं के लिए PSEB बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। इन परीक्षाओं के संचालन के लिए पंजाब भर में 2300 से ज्यादा परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। नकल-मुक्त और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीएसईबी ने राज्य भर में 278 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें बनाई हैं। ये टीमें राज्य, जिला और तहसील स्तर पर सक्रिय हैं और अब तक सैकड़ों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर चुकी हैं।