Search

BREAKING
जहाँ भी चुनाव आते हैं, भाजपा विपक्षी सरकारों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है: बलतेज पन्नू पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: कुलदीप धालीवाल सबूत पेश करने के बजाय, ईडी पत्र, लीक और मीडिया रिपोर्ट के ज़रिए आप लीडरशिप को बदनाम कर रही है: अमन अरोड़ा DA-DR पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम, हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती ‘Digi Punjab’ पोर्टल लॉन्च, अब एक ही जगह मिलेंगी 300+ सरकारी सेवाएं CM भगवंत सिंह मान द्वारा पराली जलाने को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान बिक्रम मजीठिया अपने रिकॉर्ड और कथित नशा तस्करी संबंधों पर सवालों के जवाब दें: कुलदीप सिंह धालीवाल 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में किया विरोध प्रदर्शन पंजाब में अगस्त में भी मानसून रहा कमजोर, सामान्य से 39% कम बारिश; अब 2 से 4 सितंबर तक अलर्ट मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायता

Punjab : राजस्व अधिकारियों की हड़ताल पर कार्रवाई, 5 बजे तक ड्यूटी पर लौटने के आदेश।

March 4, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab के लुधियाना में सब-रजिस्ट्रार पश्चिम जगसीर सिंह और अन्य के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज मामले को लेकर राजस्व अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। इस बीच, राजस्व अधिकारियों को आज शाम पांच बजे तक ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है। हड़ताल पर गए तहसीलदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे बैठक में शामिल नहीं होते हैं, तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि शासन को जानकारी मिली है कि कुछ राजस्व अधिकारी हड़ताल/सामूहिक अवकाश पर गए हैं या दस्तावेज़ दाखिल नहीं कर रहे हैं। सभी राजस्व अधिकारियों को जिन्होंने हड़ताल पर जाने या सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है, या जिनसे दस्तावेज़ दाखिल नहीं हो रहे हैं, उन्हें आज शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर आने के लिए निर्देशित किया गया है। जो अधिकारी शाम 5 बजे तक अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे और अपने कर्तव्यों (जैसे दस्तावेज़ पंजीकरण) का निर्वहन नहीं करेंगे, उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, Punjab सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 1970 के तहत उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जो अधिकारी परिवीक्षाधीन हैं, उनके कदाचार या लापरवाही के कारण उनकी सेवाएं समाप्त भी की जा सकती हैं।

आदेश में यह भी कहा गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाएगी और भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।