Search

BREAKING
धूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेक CM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को बाबा बकाला में बड़ी मिली मजबूती ‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्स पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवाल UPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनू मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार पैम्फलेट करेंगे जारी: मनीष सिसोदिया एशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया आप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदिया

Alwar एक तरफ पत्नी पागल थी प्रेमी के प्यार में! दूसरी तरफ पति ने तंग आकर दुनिया को कहा अलविदा

June 8, 2024By Short Daily News

Alwar शहर के शिवाजी पार्क थाना इलाके में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आ गया था. इस वजह से रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|

शिवाजी पार्क थाने के सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात अनिल सोनी (45) और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद अनिल सोनी ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली. जैसे ही इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो वे सदमे में आ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो अनिल फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी |

परिजनों ने बहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया
पुलिस ने अनिल के शव को वहां से उठाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. वहां परिजनों ने अनिल की पत्नी के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अनिल की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पति-पत्नी के बीच झगड़े के कारणों की जांच कर रही है।

अनिल के हैं दो बच्चे
अनिल के भी दो बच्चे हैं. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अनिल के इस कदम से परिवार सदमे में है. गौरतलब है कि पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे पक्ष की वजह से आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं।