Search

BREAKING
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार पंजाब का मौसम बदलेगा, 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल ’मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना’ का सबसे अधिक लाभ 36–59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को, जो जीवन के सबसे अधिक आर्थिक ज़िम्मेदारियों वाले दौर में हैं 18 वर्षों से सेवा दे रहे हजारों मनरेगा कर्मचारियों की अनदेखी नहीं कर सकती मोदी सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, पंजाब को बिना कुछ दिए लौट गए: कुलदीप सिंह धालीवाल प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के असली मुद्दों का जवाब देने में रहे नाकाम, सिर्फ झूठे आरोप लगाए: बलतेज पन्नू माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे E-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: CM भगवंत सिंह मान CM भगवंत सिंह मान द्वारा 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपेने से अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन

पंजाब : तहसीलदारों ने वापस ली हड़ताल , मान सरकार ने 235 राजस्व अधिकारियों का किया Transfer।

March 6, 2025By Short Daily News

पंजाब। पंजाब सरकार की सख्ती के बाद आखिरकार तहसीलदारों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है और अब वे बिना किसी शर्त के काम पर लौट आए हैं। तहसीलदार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखचरन सिंह चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे सुबह से ही काम पर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वीरवार को उनकी सरकार के साथ एक और बैठक है।

वहीं, सरकार ने दोपहर के समय 235 राजस्व अधिकारियों के Transfer किए हैं, जिनमें 58 तहसीलदार और 177 नायब तहसीलदार शामिल हैं। सभी अधिकारियों का Transfer दूरस्थ इलाकों में किया गया है। कुछ अधिकारियों का Transfer 200 से 250 किलोमीटर तक किया गया है, जबकि किसी को 100 किलोमीटर से कम का नहीं दिया गया है।

डीसी तय करेगा काम की जिम्मेदारी।

सरकार के आदेश के मुताबिक, तहसीलदारों को जिला आवंटित किया गया है, लेकिन स्टेशन नहीं बताया गया है। अब उन्हें संबंधित जिले में जाकर डीसी को रिपोर्ट करना होगा। डीसी यह तय करेंगे कि वे किस क्षेत्र में काम करेंगे। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी और किसी को भी ब्लैकमेल करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।

सीएम ने दी सामूहिक छुट्टी को शुभकामनाएं।

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “तहसीलदार अपने भ्रष्ट सहयोगियों के पक्ष में हड़ताल पर जा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार रिश्वतखोरी के खिलाफ है। आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है ताकि काम रुकें नहीं। तहसीलदारों को सामूहिक छुट्टी की शुभकामनाएं, लेकिन छुट्टी खत्म होने के बाद वे कहां और कब जॉइन करेंगे, यह वे खुद तय करेंगे।”

विवाद की शुरुआत।

यह विवाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में तहसीलदारों द्वारा सोमवार को सामूहिक छुट्टी पर जाने से शुरू हुआ था। उन्होंने शुक्रवार तक काम न करने का निर्णय लिया था। मंगलवार को सीएम भगवंत मान ने एक्शन मोड में आकर तहसीलदारों को चेतावनी दी कि वे 5 बजे तक काम पर लौट आएं, अन्यथा निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद कई जिलों में तहसीलदार काम पर लौट आए, लेकिन कुछ ने काम जारी नहीं रखा। इसके बाद सरकार ने 15 तहसीलदारों को निलंबित कर दिया, क्योंकि वे सेल्स डीड रजिस्टर पर दस्तखत करने से मना कर रहे थे।

सीएम ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि यदि कोई अधिकारी अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटता और दस्तावेजों के पंजीकरण की जिम्मेदारी नहीं निभाता है, तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि हड़ताल और सामूहिक छुट्टी का निर्णय जबरदस्ती और ब्लैकमेलिंग के बराबर है, जिसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। हालांकि, समय पूरा होने से पहले ही कई जिलों में अधिकारी वापस काम पर लौट आए, जिनमें मोहाली, संगरूर और मोगा प्रमुख हैं।