Search

BREAKING
• पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार • मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब • पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए • जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में • ‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल • पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें • मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक • पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ! • 26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन

जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में

November 24, 2026By Short Daily News

जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट, 2026 पर उठाई गई आपत्तियों को दूर करने और इसमें जरूरी संशोधन करने के उद्देश्य से श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से एक विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया गया था। इसके साथ ही, श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जताई गई आपत्तियों पर विचार करने और उनके सुझावों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से धार्मिक सिख हस्तियों, सिख बुद्धिजीवियों और कानूनी विशेषज्ञों की एक तालमेल कमेटी का गठन किया गया, ताकि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर आपसी विचार-विमर्श करके उनका उचित समाधान निकाला जा सके।

 

तालमेल कमेटी की ओर से 18 नवंबर को श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित विशेषज्ञ कमेटी के साथ बैठक करने का अनुरोध किया गया था। आज फिर तालमेल कमेटी की ओर से श्री अमृतसर साहिब में एक साथ बैठकर विचार-विमर्श करने की अपील की गई, लेकिन आज भी विशेषज्ञ कमेटी की ओर से कोई प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ।

 

तालमेल कमेटी का मानना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील और सिख भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इसलिए, इसे आपसी सूझ-बूझ, संवाद और सहमति के जरिए सुलझाया जाना बहुत जरूरी है।

 

तालमेल कमेटी की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर पूरी गंभीरता से विचार करने और विशेषज्ञ कमेटी के सुझावों को समझने के लिए उसे आगे आने की अपील की गई है, ताकि दोनों कमेटियां मिलकर इन आपत्तियों का उचित समाधान निकाल सकें और संशोधन एक्ट से जुड़े जरूरी संशोधनों को आपसी सहमति से अंतिम रूप दिया जा सके।

 

तालमेल कमेटी एक बार फिर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित विशेषज्ञ कमेटी से अपील करती है कि वह बातचीत के लिए आगे आए। हमारा उद्देश्य किसी भी तरह का टकराव पैदा करना नहीं है, बल्कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सत्कार और सिख संगत की भावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए इस मामले का सर्वसम्मति से और सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान करना है।

 

इसी उद्देश्य के तहत तालमेल कमेटी की ओर से एक बार फिर 27 नवंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ कमेटी से एक साथ बैठकर विचार-विमर्श करने और इस मसले का गंभीर व सार्थक समाधान निकालने के लिए बैठक करने का अनुरोध किया गया है। तालमेल कमेटी की ओर से यह भी अनुरोध किया गया है कि यदि विशेषज्ञ कमेटी के सम्मानित सदस्य चाहें, तो वे अपनी सुविधा के अनुसार जितनी जल्दी संभव हो सके, बैठक का समय और स्थान निर्धारित करके बता सकते हैं। तालमेल कमेटी उनके द्वारा निर्धारित किए गए समय और स्थान पर पहुंचकर विचार-विमर्श करने के लिए पूरी तरह तैयार है।