Search

BREAKING
• 26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन • पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल • चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार • 26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां • पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान • PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम • पटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड • 26 नवंबर को आप की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौर • आप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया

केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

November 22, 2026By Short Daily News

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। राहुल ने 136 रनों की पारी खेलकर ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिस तक भारत के दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग भी नहीं पहुंच सके। वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) चारों देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं।

वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बना लिए और न्यूजीलैंड पर 118 रनों की बढ़त हासिल कर ली। राहुल इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी भी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगा चुके हैं। हालांकि, किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर खेलते हुए ऐसा करने वाले 8 बल्लेबाज पहले ही यह रिकॉर्ड बना चुके हैं।

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 94 साल के इतिहास में भी इस पारी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार विदेशी धरती पर टेस्ट मैच की एक पारी में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। वेलिंगटन टेस्ट में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक पार किया।

न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट खेल रहे केएल राहुल ने 136 रनों की पारी के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर के 116 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

राहुल इस पारी के दौरान दो बड़ी साझेदारियों का हिस्सा भी रहे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े, जबकि देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड में एक ही टेस्ट पारी के दौरान दो शतकीय साझेदारियों में शामिल होने वाले वह तीसरे भारतीय बने हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर यह कारनामा कर चुके हैं।

इसके अलावा केएल राहुल SENA देशों में भारत की ओर से शुरुआती दोनों विकेटों के लिए शतकीय साझेदारियां करने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 2021 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए राहुल 7 शतक लगा चुके हैं और इस दौरान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज भी हैं।