Search

BREAKING
• कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत • चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंग • पंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू • भगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ा • पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा • 26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसी • अकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नू • जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटके • जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंची

मोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवाल

November 19, 2026By Short Daily News

पंजाब के किसानों ने पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी लाई है, यह बयान देकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब की पराली को जिम्मेदार बता रही भाजपा सरकार के झूठे प्रोपेगेंडा और निकम्मेपन की हवा निकाल दी है। उधर, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के किसानों के पक्ष में इतना कड़वा सच बोलने पर आशंका जताई है कि शिवराज सिंह चौहान को अपना कैबिनेट मंत्री पद गंवाना पड़ सकता है। शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा और कांग्रेस पर गन्दी राजनीति के तहत पंजाब के किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया।

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंजाब के किसानों के पक्ष में आए बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ख़ुद मान रहे हैं कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाने में काफ़ी कमी की है। दुर्भाग्य है कि इनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर गंदी राजनीति के तहत रात दिन पंजाब के किसानों को गाली देते रहते हैं।

 

उधर, “आप” दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे शिवराज सिंह की और उनके कैरियर की बहुत चिंता हो रही है। पंजाब के किसानों के बचाव में दिए गए बयान के लिए कहीं उन्हें मंत्री पद से हटा न दिया जाए। मोदी सरकार में रहते हुए आजकल किसी के पास इतना सच बोलने की हिम्मत नहीं है, जितना शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानों के पक्ष में बोल दिया है। एक तरफ जहां दिल्ली में भाजपा सरकार के मंत्री रोज सुबह उठकर पंजाब की पराली और पंजाब के किसानों पर आरोप लगाते हैं। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने वैज्ञानिक डेटा के आधार पर कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना ठीक नहीं है।

 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की बात शत प्रतिशत सच है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, पंजाब में 90 फीसद पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। पंजाब के किसानों ने बहुत मेहनत करके, अपना नुकसान करके पराली के लिए उपकरण लाकर उसको रीसाइकल करने के लिए बड़े स्तर पर काम किए हैं। ऐसे में अगर हम किसानों की सराहना नहीं करेंगे तो किसान इतनी मेहनत क्यों करेंगे? पंजाब के किसानों की मेहनत की सराहना करने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत बहुत धन्यवाद, लेकिन उनकी चिंता मुझे बहुत ज्यादा है।