Search

BREAKING
• शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी • पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • जागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात • जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई बड़े नेताओं का आप में किया स्वागत • मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान • पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट • हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु • पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत • तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान

शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति

November 18, 2026By Short Daily News

पंजाबी गायक शैरी मान के आगामी लाइव शो से पहले विवाद खड़ा हो गया है। 28 नवंबर को मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट में होने वाले इस शो में शराब को बढ़ावा देने वाले गानों की प्रस्तुति को लेकर पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने इस मामले में एसएएस नगर के डिप्टी कमिश्नर को कानून के अनुसार जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, आयोग को इस संबंध में डॉ. पंडितराव धरेनवर की ओर से शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शैरी मान के कुछ गानों में शराब का महिमामंडन किया जाता है, जिससे बच्चों और युवाओं को गलत संदेश मिल सकता है। खास तौर पर उनके गाने ‘लाके तीन पैग बलिए, हॉस्टल वाला कमरा देवे जी’ का हवाला देते हुए कहा गया कि ऐसे गाने युवाओं में शराब पीने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे सकते हैं।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने एसएएस नगर के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले में तुरंत कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने बच्चों और युवा पीढ़ी को शराब के दुष्प्रभावों से बचाने और उनके बीच शराब पीने की संस्कृति को बढ़ावा मिलने से रोकने की जरूरत पर जोर दिया है।

फिलहाल 28 नवंबर को होने वाले शैरी मान के शो से पहले यह मामला चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है।