Search

BREAKING
• सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया • India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत • मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा • अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार • केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी • सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव • 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान • चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च

सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया

November 6, 2026By Short Daily News

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा अपने मोहाली कॉन्सर्ट के दौरान एक खास वजह से चर्चा में आ गईं। उन्होंने पहली बार अपनी मां को स्टेज पर बुलाया और दर्शकों के सामने उन्हें अपने कॉन्सर्ट का खूबसूरत नजारा दिखाया। इस दौरान सुनंदा काफी भावुक और खुश नजर आईं। उन्होंने दर्शकों से अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट ऑन करने को कहा, ताकि उनकी मां देख सकें कि स्टेज से हजारों लोगों का नजारा कैसा दिखाई देता है।

सुनंदा ने अपनी मां से कहा, “मम्मी, मैं यह हर रोज करती हूं। देखिए, यह कितना खूबसूरत है।” इसके बाद उन्होंने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रही हैं कि उन्हें अपनी मां को यह खास नजारा दिखाने का मौका मिला।

दरअसल, सुनंदा शर्मा बुधवार रात मोहाली के एक कॉलेज में आयोजित ‘परिवर्तन 2K26: हेरिटेज टू होराइजन’ फेस्ट में परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी मां को स्टेज पर बुलाकर उनके साथ यह खास पल साझा किया। उन्होंने दर्शकों से कहा कि सभी अपने फोन की फ्लैशलाइट ऑन करें, क्योंकि वह अपनी मां को दिखाना चाहती हैं कि यहां से कैसा नजारा दिखाई देता है।

पेट डॉग चीची बाबा को भी दर्शकों से मिलवाया

इस कार्यक्रम में सुनंदा शर्मा ने अपने पेट डॉग चीची बाबा को भी दर्शकों से मिलवाया। वह उसे गोद में उठाकर स्टेज पर पहुंचीं और लोगों से पूछा कि क्या वे चीची बाबा को जानते हैं। इस पर दर्शकों ने शोर मचाकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सुनंदा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि चीची बाबा सिर्फ लड़कियों की तरफ देख रहा है, क्योंकि वहां लड़कियां ही ज्यादा मौजूद हैं। उनकी इस बात पर दर्शकों ने खूब हूटिंग की। कॉन्सर्ट के दौरान मां को पहली बार स्टेज पर लाना और अपने पेट डॉग को दर्शकों से मिलवाना, दोनों ही पल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे।