Search

BREAKING
• सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया • India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत • मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा • अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार • केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी • सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव • 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान • चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च

अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार

November 5, 2026By Short Daily News

अमृतसर में अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान फायरिंग की तीन घटनाओं को सुलझाने का भी दावा किया है। अलग-अलग मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल, 2 उजी गन, 2 हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेश में बैठे ये हैंडलर आरोपियों तक अवैध हथियार पहुंचाते थे। इसके बाद इन हथियारों को आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक सप्लाई किया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि हथियारों और नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पांच थानों में दर्ज की गई FIR

पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में थाना घरिंडा, थाना ब्यास, थाना मेहता, थाना लोपोके और थाना छेहरटा में अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों को हथियार और हेरोइन कहां से मिलते थे और आगे किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है।