Search

BREAKING
• भगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का किया गठन: बलतेज पन्नू • मेड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार • पंजाब के सरकारी स्कूलों में 9 अक्टूबर को मेगा PTM, 25 लाख अभिभावकों के शामिल होने की उम्मीद • राजवीर जवंधा की पहली बरसी आज, 35 साल की उम्र में दुनिया को कह गए थे अलविदा • आप ने भाजपा सरकार द्वारा ED-CBI के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया, PM मोदी का फूंका पुतला • CBI ने कई जगहों पर रेड की लेकिन एक भी सुराग नहीं मिला, यह आप की ‘कट्टर ईमानदारी’ साबित करता है: कुलदीप सिंह धालीवाल • मोदी की CBI ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ पहल का हिस्सा बनाया • भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर पंजाबी देंगे भाजपा को धक्केशाही का जवाब- केजरीवाल • भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया- भगवंत सिंह मान

राजवीर जवंधा की पहली बरसी आज, 35 साल की उम्र में दुनिया को कह गए थे अलविदा

October 8, 2026By Short Daily News

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए आज का दिन एक बार फिर उस दर्दनाक याद को ताजा कर रहा है, जब महज 35 साल की उम्र में मशहूर गायक और अभिनेता राजवीर जवंधा इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज उनकी पहली बरसी है। 8 अक्टूबर 2025 को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में करीब 11 दिनों तक जिंदगी के लिए जूझने के बाद उनका निधन हो गया था। अस्पताल के मुताबिक, सड़क हादसे के बाद राजवीर गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती थे और बाद में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हो गई।

राजवीर जवंधा लुधियाना के जगराओं के पास स्थित पौणा गांव से ताल्लुक रखते थे। उनकी पहली बरसी पर परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। परिवार ने इस दिन को अपनी जिंदगी का बेहद दुखद दिन बताते हुए राजवीर की यादों को साझा किया और कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

बता दें कि 27 सितंबर 2025 को राजवीर जवंधा हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा पशुओं से टकरा गई थी। इस हादसे में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया था।

करीब 11 दिनों तक राजवीर का अस्पताल में इलाज चला। इस दौरान वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और डॉक्टर लगातार उनकी हालत में सुधार लाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार 8 अक्टूबर 2025 को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी।

राजवीर जवंधा ने अपनी दमदार आवाज और अलग अंदाज से पंजाबी म्यूजिक में खास पहचान बनाई थी। ‘तू दिस पैंदा’, ‘खुश रहा कर’, ‘सरनेम’, ‘आफरीन’, ‘लैंडलॉर्ड’, ‘डाउन टू अर्थ’ और ‘कंगनी’ जैसे उनके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। संगीत के साथ-साथ उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई और ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’, ‘जिंद जान’ और ‘मिंदो तसीलदारनी’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

आज उनकी पहली बरसी पर परिवार, दोस्त और उनके फैंस उन्हें भावुक होकर याद कर रहे हैं। राजवीर जवंधा भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके गाने और पर्दे पर निभाए किरदार आज भी उनके चाहने वालों की यादों में जिंदा हैं।