Search

BREAKING
• भगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का किया गठन: बलतेज पन्नू • मेड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार • पंजाब के सरकारी स्कूलों में 9 अक्टूबर को मेगा PTM, 25 लाख अभिभावकों के शामिल होने की उम्मीद • राजवीर जवंधा की पहली बरसी आज, 35 साल की उम्र में दुनिया को कह गए थे अलविदा • आप ने भाजपा सरकार द्वारा ED-CBI के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया, PM मोदी का फूंका पुतला • CBI ने कई जगहों पर रेड की लेकिन एक भी सुराग नहीं मिला, यह आप की ‘कट्टर ईमानदारी’ साबित करता है: कुलदीप सिंह धालीवाल • मोदी की CBI ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ पहल का हिस्सा बनाया • भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर पंजाबी देंगे भाजपा को धक्केशाही का जवाब- केजरीवाल • भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया- भगवंत सिंह मान

मेड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

October 8, 2026By Short Daily News

पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू के हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, परमिंदर ने ही मेड संधू पर गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी गुजरात भाग गया था और अलग-अलग होटलों में छिपकर रह रहा था। उसकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गुजरात पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहली तस्वीर भी सामने आई है। अब जांच एजेंसियां उसके कथित गोल्डी ढिल्लों गैंग से संबंध, हत्या की साजिश और फंडिंग नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक, मेड संधू अपनी कार को कार वॉश के लिए खड़ा करके गया था। जब वह बाद में कार लेने पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक वहां आए। एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने मेड संधू पर फायरिंग कर दी। करीब 4 से 5 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो गोलियां मेड संधू को लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी है।