Search

BREAKING
करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तन CM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा CM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्र श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आप पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशि हथियारों की नुमाइश पड़ी भारी! पंजाबी गायक आर नेट और शिवा चौधरी को हरियाणा पुलिस का नोटिस धूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेक CM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ता

करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तन

September 21, 2026By Short Daily News

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द दोबारा खोलने की मांग को लेकर आज भारत-पाकिस्तान सीमा पर जीरो लाइन के पास धार्मिक समागम किया जा रहा है। दोनों देशों की सिख संगत की ओर से कॉरिडोर जल्द खोलने के लिए अरदास की जाएगी।

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब से जीरो लाइन तक नगर कीर्तन सजाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह नगर कीर्तन भारतीय समय के अनुसार आज शाम करीब 5:30 बजे जीरो लाइन तक पहुंचेगा।

जीरो लाइन पर पहुंचने के बाद संध्या समय रहिरास साहिब का पाठ, गुरबाणी कीर्तन और आरती होगी। इसके बाद गुरु साहिब के समक्ष अरदास की जाएगी कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द दोबारा खोला जाए, ताकि संगत पहले की तरह गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, करतारपुर साहिब के दर्शन कर सके।

इस धार्मिक समागम में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी भारत की तरफ डेरा बाबा नानक स्थित जीरो लाइन पर पहुंचेंगे। भारत और पाकिस्तान, दोनों तरफ की सिख संगत अपने-अपने स्थान पर रहिरास साहिब, शब्द कीर्तन और अरदास में शामिल होगी।

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने डेरा बाबा नानक और सीमावर्ती क्षेत्र की सिख संगत से अपील की है कि वे शाम 5:30 बजे जीरो लाइन के पास पहुंचकर इस धार्मिक समागम और अरदास में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

गौरतलब है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की आधिकारिक करतारपुर तीर्थयात्रा वेबसाइट पर फिलहाल कॉरिडोर की सेवाएं मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अगले निर्देश तक निलंबित बताई गई हैं।