Search

BREAKING
चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आप पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशि हथियारों की नुमाइश पड़ी भारी! पंजाबी गायक आर नेट और शिवा चौधरी को हरियाणा पुलिस का नोटिस धूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेक CM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को बाबा बकाला में बड़ी मिली मजबूती ‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्स पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवाल

चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आप

September 20, 2026By Short Daily News

दिल्ली की वोटर लिस्ट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार का नाम कटने पर पार्टी ने चुनाव आयोग के साथ भाजपा पर तीखे हमले बोले हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से पूछा है कि यह कैसे संभव है कि दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार का वोटर लिस्ट से नाम गायब है? क्या चुनाव आयोग अपने सुप्रीमो को खुश करने के लिए विपक्षी नेताओं के नाम काट रहा है?

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर कहा कि क्या इस देश में सब कुछ सिर्फ सुप्रीम लॉर्ड को खुश रखने के लिए ही हो रहा है? चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि यह कैसे संभव है कि दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के नाम ही दिल्ली की वोटर लिस्ट से गायब हैं?

उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि ये एसआईआर नहीं, बीजेपी का खेल चल रहा है। इनका बस चले तो ये मोदी और अमित शाह का ही वोट का अधिकार रखें और सब विरोधियों के वोट काट दें। उन्होंने चुनाव आयोग से पूछा कि तीन बार के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के वोट दिल्ली की वोटर लिस्ट से ग़ायब करना कौन सी प्रक्रिया है।