Search

BREAKING
कांग्रेस ने अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए ‘पायलट’ को पंजाब भेजा है: बलतेज पन्नू भगवंत मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है: बलतेज पन्नू BJP पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे – केजरीवाल पहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की-CM भगवंत सिंह मान बिना किसी बिजली कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग: तरुनप्रीत सिंह सौंद आप दौड़ सकते हैं, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते—CM भगवंत सिंह मान की विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को चेतावनी आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मुलाकात की, अजनाला को बाढ़ से बचाने के लिए उझ डैम बनाने की मांग की शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे” केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा केंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवाल

प्याज-टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक महंगे, जानिए नए भाव

September 15, 2026By Short Daily News

देश के कई राज्यों में रोजमर्रा की जरूरत वाली खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ते नजर आ रहे हैं। प्याज और टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक की कीमतों में भी तेजी आई है। इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ रहा है।

पिछले कुछ हफ्तों में लहसुन के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कुछ दिन पहले तक जो लहसुन करीब 150 से 170 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, उसकी कीमत अब बढ़कर लगभग 350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

वहीं, अदरक भी महंगा हो गया है। अगस्त में करीब 150 रुपये प्रति किलो मिलने वाला अदरक अब औसतन 300 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रहा है। यानी कम समय में ही दोनों जरूरी चीजों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

बताया जा रहा है कि कई इलाकों में हुई बारिश का असर लहसुन और अदरक की मंडियों में आवक पर पड़ा है। सप्लाई कम होने के साथ बारिश की वजह से कुछ माल की क्वालिटी भी प्रभावित हुई है। ऐसे में बाजार में उपलब्धता कम होने से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

दूसरी तरफ, प्याज के दाम भी कई बाजारों में 70 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रहे हैं। वहीं टमाटर का औसत भाव करीब 40 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है। सब्जियों और मसालों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ रहा है।

हालांकि, आने वाले समय में प्याज की कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नई खरीफ प्याज की फसल मंडियों में आने के बाद सप्लाई बढ़ सकती है, जिससे दाम नीचे आ सकते हैं। आमतौर पर खरीफ प्याज की खुदाई का सीजन अक्टूबर से शुरू होता है।