Search

BREAKING
पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ पंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाए भाजपा MP सरकार ने जस्टिस CM संधावालिया को MP हाई कोर्ट की नियुक्ति को 2 महीने से ज़्यादा देर क्यों की? हरपाल सिंह चीमा जीरा में ‘आप’ को बड़ी मजबूती, गुरप्रीत सिंह सेखों पार्टी में शामिल; CM भगवंत मान ने किया स्वागत पंजाब में Swine Flu के 220 मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौत; स्वास्थ्य विभाग की नजर बठिंडा से शुरू हुईं ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की समाप्ति 29 नवंबर को पटियाला में होगी- भगवंत सिंह मान कोयले की भारी राष्ट्रीय कमी के कारण पंजाब में बिजली संकट गंभीर, उत्पादन 1,500 मेगावाट हुआ कम : तरुणप्रीत सिंह सोंध पंजाब की शिक्षा में बदलाव की कहानी सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि अध्यापकों द्वारा लिखी जा रही है: मनीष सिसोदिया ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ

September 7, 2026By Short Daily News

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस के तौर पर शपथ ले ली है। पंजाब लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल नहीं हुए, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में मौजूद रहे।

बता दें कि जस्टिस अश्वनी कुमार की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार की ओर से आपत्ति जताई गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन Emergency Cabinet Meeting बुलाकर नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था। पंजाब सरकार ने मांग की थी कि उसकी सहमति के बिना मुख्य जस्टिस की ओर से शपथ न दिलाई जाए।

इस मामले को लेकर पंजाब सरकार की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भी अपील की गई थी।

वहीं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी जस्टिस की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हाईकोर्ट के मुख्य जस्टिस की नियुक्ति का मामला संवेदनशील है और इस नियुक्ति में Standard Procedure का पालन नहीं किया गया। उन्होंने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए थे।