Search

BREAKING
पंजाब में Swine Flu के 220 मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौत; स्वास्थ्य विभाग की नजर बठिंडा से शुरू हुईं ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की समाप्ति 29 नवंबर को पटियाला में होगी- भगवंत सिंह मान कोयले की भारी राष्ट्रीय कमी के कारण पंजाब में बिजली संकट गंभीर, उत्पादन 1,500 मेगावाट हुआ कम : तरुणप्रीत सिंह सोंध पंजाब की शिक्षा में बदलाव की कहानी सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि अध्यापकों द्वारा लिखी जा रही है: मनीष सिसोदिया ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर अकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँ पंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगे भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नू

‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर

September 6, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शनिवार को ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के चौथे सीजन के बारे में जानकारी साझा करते हुए इस खेल महाकुंभ में पहली बार कोस्को क्रिकेट को शामिल करने पर प्रकाश डाला।

पंजाब भर के क्रिकेट प्रेमियों को बधाई देते हुए मीत हेयर ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ में क्रिकेट को शामिल करने की लगातार मांग की जा रही थी। इस मांग को पूरा करते हुए मान सरकार ने चौथे सीजन में कोस्को क्रिकेट को शामिल किया है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों, खासकर गांवों और शहरों में खेलने वालों को प्रदेश के इस प्रमुख खेल आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

मीत हेयर ने कहा, “क्रिकेट प्रेमी मांग कर रहे थे कि इस बार ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ में क्रिकेट को शामिल किया जाए। मुझे यह घोषणा करते हुए विशेष खुशी हो रही है कि इस साल पहली बार कोस्को क्रिकेट को शामिल किया गया है। मैं पंजाब भर के सभी क्रिकेट प्रेमियों को इसकी बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर टीमें बनाई जा सकती हैं, जबकि शहरों में रहने वाले लोग वार्ड स्तर पर भी टीमें बनाकर खेलों में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में आगे आएं और मुकाबले के लिए अपनी टीमों का रजिस्ट्रेशन करवाएं।

मीत हेयर ने बताया कि हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sports.punjab.gov.in के माध्यम से 10 सितंबर तक किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा, “मकसद सिर्फ मुकाबले करवाना ही नहीं, बल्कि पंजाब की खेल संस्कृति को दोबारा जीवित करना और और मजबूत बनाना है। मैं क्रिकेट प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे अपने गांव या वार्ड की टीमें बनाकर बड़ी संख्या में हिस्सा लें।”

मीत हेयर ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार का एक अहम कदम है ताकि पंजाब के लोगों, खासकर युवाओं को दोबारा खेलों से जोड़ा जा सके और पूरे प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने गांवों और शहरों की क्रिकेट टीमों को अच्छी तैयारी करने और दृढ़ इरादे के साथ मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया ताकि उनकी टीमें पंजाब की सर्वोत्तम टीमों के रूप में उभर सकें।

उन्होंने कहा कि कोस्को क्रिकेट के शामिल होने से निचले स्तर के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और प्रदेश स्तरीय खेल आयोजन में हिस्सा लेने का एक नया मंच मिलेगा, जिससे पूरे पंजाब में खेलों में सामुदायिक भागीदारी की संस्कृति को और बल मिलेगा।