Search

BREAKING
5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी सुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथ मिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा CM भगवंत सिंह मान द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को मंजूरी जहाँ भी चुनाव आते हैं, भाजपा विपक्षी सरकारों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है: बलतेज पन्नू पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: कुलदीप धालीवाल सबूत पेश करने के बजाय, ईडी पत्र, लीक और मीडिया रिपोर्ट के ज़रिए आप लीडरशिप को बदनाम कर रही है: अमन अरोड़ा

कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

September 3, 2026By Short Daily News

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी DA के मुद्दे को लेकर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और डॉ. बलजीत कौर के साथ अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के DA से जुड़े मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा और कर्मचारियों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कर्मचारी और चुने हुए प्रतिनिधि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार के परिवार का हिस्सा थे, हैं और आगे भी रहेंगे। सरकार कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है, लेकिन इसके साथ ही पंजाब के करीब 3 करोड़ लोगों के हितों को भी ध्यान में रखना पड़ता है।

DA के मुद्दे पर अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को फिलहाल 42 प्रतिशत DA दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को इससे अधिक DA दे रही है, तो इसका यह मतलब नहीं है कि पंजाब सरकार भी उसी अनुपात में DA देने की स्थिति में हो।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हो सकती हैं, लेकिन इस मुद्दे पर विपक्ष की ओर से किया जा रहा बयानबाजी और कथित तौर पर गुमराह करने वाला प्रचार सही नहीं है। अमन अरोड़ा ने वेतन आयोग से जुड़े फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि जब इस आयोग का गठन किया गया था, उस समय पंजाब में किसकी सरकार थी, इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को नजरअंदाज नहीं कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक हैं और कर्मचारियों के बिना सरकारी व्यवस्था को चलाना संभव नहीं है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े हर मुद्दे का समाधान बातचीत, विचार-विमर्श और आपसी सहमति के जरिए निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे सरकार पर भरोसा रखें और किसी भी मुद्दे को बातचीत के माध्यम से हल करने की दिशा में आगे बढ़ें।