Search

BREAKING
CM भगवंत मान ने नए पदाधिकारियों को दी बधाई, ‘रंगला पंजाब’ टीम में किया स्वागत पंजाब-हरियाणा में टोल टैक्स महंगा, 8 टोल प्लाजा पर नई दरें लागू अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 4 साल 8 महीने की जेल, सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई थी मौत कर्मचारी संगठनों से मिले वित्त मंत्री हरपाल चीमा, भर्ती, प्रमोशन और नियमितीकरण समेत मांगों पर हुई चर्चा पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद; उद्यमियों को निवेश करना चाहिए, सरकार पूरा समर्थन देगी: CM भगवंत सिंह मान* ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत: डॉ. बलबीर सिंह आप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा ने डॉ. डोडा का पार्टी में किया स्वागत केजरीवाल की PM से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और E 20 पेट्रोल के रेट घटाए रवनीत बिट्टू की जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से अपील, बोले— 90 के दशक में जान गंवाने वाले सभी पंजाबियों के लिए हो अरदास कैप्टन अमरिंदर का रवनीत बिट्टू पर निशाना, बोले— “मरे हुए लोगों का मुद्दा बेवजह उठाया जा रहा है”

पंजाब-हरियाणा में टोल टैक्स महंगा, 8 टोल प्लाजा पर नई दरें लागू

July 15, 2026By Short Daily News

पंजाब और हरियाणा के वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दोनों राज्यों के आठ टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं।

टोल दरों में बढ़ोतरी के बाद चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, मौड़ और संगरूर रूट पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब पहले की तुलना में अधिक टोल देना होगा। खासकर निजी कारों और हल्के मोटर वाहनों के लिए शुल्क 5 से 10 रुपये तक बढ़ा दिया गया है।

घुलाल टोल प्लाजा (चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना हाईवे) पर कार और हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 115 रुपये और आने-जाने का 170 रुपये कर दिया गया है। बसों के लिए 390 रुपये और ट्रकों के लिए 580 रुपये तय किए गए हैं।

कोट करोर टोल प्लाजा (अमृतसर-तरनतारन-हरीके-फरीदकोट-बठिंडा NH-15) पर कारों के लिए एक तरफ का टोल 50 रुपये और राउंड ट्रिप का 70 रुपये होगा। बसों को 165 रुपये और ट्रकों को 250 रुपये चुकाने होंगे।

काला टिब्बा टोल प्लाजा पर कारों के लिए एक तरफ का टोल 50 रुपये और दोनों तरफ का 80 रुपये कर दिया गया है। बसों के लिए 175 रुपये और ट्रकों के लिए 265 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

शेखूपुरा टोल प्लाजा पर कारों के लिए एक तरफ का टोल 55 रुपये और दोनों तरफ का 85 रुपये होगा। बसों को 185 रुपये और ट्रकों को 280 रुपये देने होंगे।

लहराबेगा टोल प्लाजा पर कारों के लिए एक तरफ का टोल 80 रुपये और राउंड ट्रिप का 120 रुपये तय किया गया है। बसों के लिए 270 रुपये और ट्रकों के लिए 400 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

खुईयां सर्वर टोल प्लाजा पर कारों के लिए एक तरफ का टोल 105 रुपये और दोनों तरफ का 155 रुपये होगा। वहीं बसों को 350 रुपये और ट्रकों को 520 रुपये चुकाने होंगे।

इसके अलावा कालाझार टोल प्लाजा पर कारों और हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 115 रुपये तथा आने-जाने का टोल 175 रुपये कर दिया गया है।

NHAI की ओर से लागू की गई नई दरों के बाद इन मार्गों पर नियमित यात्रा करने वाले वाहन चालकों की यात्रा लागत में बढ़ोतरी होगी।