Search

BREAKING
पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल तूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदिया पंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहां धर्म, जाति और नफ़रत की फसलें नहीं उगतीं: बलतेज पन्नू NCSC की टीम द्वारा संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकाल; परिवार द्वार की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताई पंजाब को धोखा देने के बाद राघव चड्ढा अब राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे: कुलदीप सिंह धालीवाल CM भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए CII के साथ मिलकर काम करने की वकालत की राघव चड्ढा ने फार्म 6 कब भरा, चुनाव आयोग सार्वजनिक करे- अनुराग ढांडा भाजपा को अलग यात्राएं निकालने के बजाय पंजाब में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में शामिल होना चाहिए: बलतेज पन्नू कांग्रेस और राहुल गांधी को लाशों पर राजनीति करने की आदत हो गई है, पंजाब को ऐसी राजनीति पसंद नहीं: कुलदीप धालीवाल

अमृतसर में आज से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कई प्रमुख रूटों पर सेवाएं रहेंगी बंद

July 12, 2026By Short Daily News

पंजाब के अमृतसर में आज से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन ने न्यूनतम किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा किराए पर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

हड़ताल से पहले शनिवार को पंजाब स्टेट ऑटो यूनियन की अगुवाई में शहर में बड़ा विरोध मार्च निकाला गया। यूनियन अध्यक्ष तीर्थ सिंह कोहाली ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई, ईंधन और रखरखाव के खर्च के कारण पुराने किराए पर काम करना अब संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से जल्द किराया संशोधित करने की मांग की।

यूनियन के अनुसार हड़ताल के दौरान अटारी रोड, अजनाला रोड, मजीठा रोड और छब्बल रोड समेत कई प्रमुख रूटों पर ऑटो और ई-रिक्शा सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। संगठन ने अपने सभी सदस्यों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

शनिवार को निकाला गया विरोध मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर छेहरटा चौक, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, पुतलीघर चौक, वाल्मीकि चौक, रेलवे स्टेशन, अशोका चौक, भंडारी पुल, घास मंडी चौक, हुसैनपुरा चौक, बस स्टैंड और तंदूरां वाला चौक होते हुए जहाजगढ़ स्थित पंच पीर पार्किंग क्षेत्र में समाप्त हुआ।

यूनियन नेताओं का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पहले ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं। उनका कहना है कि हड़ताल से आम लोगों को होने वाली असुविधा का उन्हें अहसास है, लेकिन आर्थिक संकट से जूझ रहे हजारों ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के हितों को देखते हुए यह कदम उठाना मजबूरी बन गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।