Search

BREAKING
भाजपा को बड़ा झटका, श्री हरगोबिंदपुर से पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी आप में हुए शामिल जालंधर में पुलिस एनकाउंटर, गढ़ा रोड फायरिंग का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल CM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेश निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर की डिस्चार्ज याचिका पर आज फैसला, CBI अदालत सुनाएगी अहम आदेश पंजाब में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी; तापमान 5°C तक गिरने के आसार सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जीवन बचाने तक: समय पर ईएनटी उपचार पहले से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया- केजरीवाल Punjab के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने फिल्म पर लगाई रोक: धालीवाल स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू

CM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेश

July 7, 2026By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सालगिरह सिर्फ वर्षों का सफर नहीं होती, बल्कि धैर्य, विश्वास, सहयोग और साथ निभाने की कहानी भी होती है। हैप्पी एनिवर्सरी मान साहब… ईश्वर आपके आगे के जीवन सफर को और भी खूबसूरत बनाए।”

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने भी दोनों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने और भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद 7 जुलाई 2022 को उनका विवाह डॉ. गुरप्रीत कौर से हुआ था। शादी समारोह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे।

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की एक बेटी भी है, जिसका नाम नियामत कौर है। मुख्यमंत्री अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

शादी की सालगिरह के इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर को देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।