Search

BREAKING
पंजाब में साइबर ठगों का नया जाल! “कॉकरोच जनता पार्टी” के नाम पर लिंक भेजकर हो रहा बड़ा स्कैम केंद्र RBI का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे, सेंट्रल बैंक की आज़ादी और वित्तीय मज़बूती की रक्षा करे: हरपाल सिंह चीमा CM भगवंत सिंह मान द्वारा अहम फैसला; भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय सुबह 7:30 बजे किया डॉ. राज कुमार चब्बेवाल फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए आप का हलका इंचार्ज नियुक्त आवारा कुत्तों संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पंजाब सरकार पूरे राज्य में पूरी तरह लागू करेगी: CM भगवंत सिंह मान Punjab पहली बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, CM भगवंत सिंह मान ने शानदार आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा आप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की पंजाब में लू से मिली हल्की राहत, बारिश के बाद बदला मौसम; कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट पंजाब के सरकारी दफ्तरों और सभी स्कूलों का बदला समय, CM मान ने किया बड़ा ऐलान कोई भी कानून से ऊपर नहीं; हाईकोर्ट के फैसले ने सुखपाल सिंह खैरा का घमंड चूर-चूर किया: बलतेज पन्नू

पंजाब में साइबर ठगों का नया जाल! “कॉकरोच जनता पार्टी” के नाम पर लिंक भेजकर हो रहा बड़ा स्कैम

May 23, 2026By Short Daily News

पंजाब में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। साइबर अपराधी अब “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं और उन्हें पार्टी से जुड़ने या रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा दिया जा रहा है।

इस नए साइबर स्कैम को लेकर लुधियाना पुलिस ने लोगों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 42 सेकेंड का एक जागरूकता वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने बताया है कि किस तरह एक छोटी सी लापरवाही लोगों के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान बन सकती है।

वीडियो में बताया गया है कि साइबर ठग व्हाट्सएप मैसेज भेजकर लोगों को एक लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। यह लिंक वास्तव में एक फिशिंग लिंक होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन हैक हो सकता है। फोन हैक होने के बाद ठग बैंक खातों की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी और अन्य निजी डेटा तक पहुंच बना लेते हैं।

पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी इस जानकारी का इस्तेमाल कर पीड़ित के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और उसके नाम पर ऑनलाइन लोन तक ले सकते हैं। कई बार लोगों को तब तक इस ठगी का पता नहीं चलता, जब तक उनका बैंक अकाउंट खाली नहीं हो जाता।

लुधियाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी पार्टी, स्कीम या ऑफर के नाम पर आए मैसेज की पहले पूरी तरह पुष्टि करें। पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते शिकायत दर्ज कराने पर चोरी हुए पैसे वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही लोगों को अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है ताकि वे साइबर ठगों के जाल में फंसने से बच सकें।