Search

BREAKING
रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिल ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट 11 पंजाबी आज लौटेंगे, CM मान खुद दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव पंजाब में एक्शन मोड में मंत्री Sanjeev Arora, डेंगू-मलेरिया पर लगाम कसने के लिए समय पर फॉगिंग के आदेश कंगना रनौत मानहानि केस: बठिंडा कोर्ट में 12 मई को होगी अगली सुनवाई, गवाहों के बयान और पासपोर्ट पर जमकर हुई बहस कड़कती गर्मी से राहत! बारिश और तेज हवाओं से तापमान 6 डिग्री गिरा, पंजाब में ऑरेंज अलर्ट पटियाला Police द्वारा सीमा पार संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ पंजाब के कुश्ती जगत के मशहूर ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया स्वागत पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे CM मान, राज्यसभा दल-बदल, डिपोर्टेशन और पटियाला ब्लास्ट पर करेंगे चर्चा

April 29, 2026By Short Daily News

पंजाब की सियासत में राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संवैधानिक स्तर पर उठाया जाएगा ताकि जनता के जनादेश का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

पत्रकारों के साथ बातचीत में मान ने कहा कि जिन सदस्यों को पार्टी और जनता के भरोसे उच्च सदन में भेजा गया, उनका दल बदलना गंभीर विषय है। सरकार इस पर सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस बीच मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों के मुद्दे पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज 15 लोगों को डिपोर्ट किया जा रहा है, जिनमें 11 पंजाब के हैं और एक महिला भी शामिल है।

दिल्ली जाएंगे सीएम भगवंत मान

अन्य में 2 तेलंगाना, 1 हरियाणा और 2 उत्तराखंड के रहने वाले हैं। मान ने कहा कि वह खुद दिल्ली जाकर इन लोगों को रिसीव करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे ही ये पंजाब पहुंचेंगे, पूरे मामले की गहन पड़ताल की जाएगी और जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पटियाला में रेलवे लाइन पर हुए धमाके के मामले में भी मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है। अब तक कुछ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है। मान ने बताया कि जांच में अमृतपाल सिंह से जुड़े कुछ नाम सामने आने की बात सामने आई है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

कानून व्यवस्था पर भी दिया बयान

उन्होंने दोहराया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। चाहे किसी का भी राजनीतिक या सामाजिक समर्थन हो, अगर जांच में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

उधर, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में राज्यसभा विवाद, सुरक्षा मामलों और डिपोर्टी जैसे मुद्दों पर सियासी हलचल और बढ़ने के संकेत हैं।