Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Iran-US बातचीत का दूसरा दौर आज, इस्लामाबाद हाई अलर्ट पर

April 20, 2026By Short Daily News

आज इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की अहम बातचीत होने जा रही है। इस बैठक को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तेहरान अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते को स्वीकार नहीं करता, तो अमेरिका ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच 8 अप्रैल को हुए दो हफ्तों के युद्धविराम की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है। पहले दौर की बातचीत में स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ मुख्य मुद्दा रहा था। हालांकि, हालात तब और तनावपूर्ण हो गए जब ईरान ने इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों पर फायरिंग की, जबकि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखी।

ट्रंप ने कहा, “हम एक बहुत ही मजबूत प्रस्ताव दे रहे हैं। उम्मीद है कि ईरान इसे स्वीकार करेगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को नष्ट कर सकता है।”

संभावित बातचीत को देखते हुए पाकिस्तान ने विदेशी प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं और कूटनीतिक प्रयास भी तेज कर दिए हैं, ताकि इस बैठक के जरिए किसी अंतिम समझौते तक पहुंचा जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, चार अमेरिकी सैन्य विमान पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर उतर चुके हैं। हालांकि, इस महत्वपूर्ण बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना नहीं है।

यह बातचीत क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर शांति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।