Search

BREAKING
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ED कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी” अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, CM भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी Punjab News: ED के छापे विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं: आप पंजाब पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला:6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर और 9 जगह डी-सिल्टिंग को मंजूरी; किसानों को मिलेगी राहत किसानों को बड़ी राहत, राजस्थान और हरियाणा के बाद अब Punjab में भी गेहूं खरीद में केंद्र सरकार ने दी छूट ‘सात हत्याओं के आरोपी को बना दिया मुख्यमंत्री’, CM मान के सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप गैंगस्टरों पर AI से नकेल कसेगी पंजाब पुलिस, एक क्लिक में खुलेगी अपराधियों की कुंडली

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu

April 18, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के सक्रिय सहयोग से जिस तरह की सफलता मिल रही है, उससे यह साबित हो गया है कि पंजाब बहुत जल्द पूरी तरह से ड्रग-फ्री होने की ओर बढ़ रहा है। सरकार और जनता के बीच इस तालमेल ने ड्रग तस्करों की कमर तोड़ दी है।

 

 

नशों के खिलाफ चल रही जंग के अब तक के आंकड़े सांझा करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक कुल 41,850 एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में कार्रवाई करके करीब 60,000 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस द्वारा की गई रिकवरी के आंकड़े बताते हैं कि यह मुहिम कितनी गहराई से काम कर रही है। अब तक पुलिस ने 2569 किलोग्राम हेरोइन, 0.37 किलोग्राम स्मैक, 748 किलोग्राम अफीम, 35,058 किलोग्राम भुक्की, 898 किलोग्राम गांजा और 4599 किलोग्राम कोकीन बरामद करके एक बड़े ड्रग नेटवर्क को तबाह किया है।

 

बलतेज पन्नू ने खास तौर पर जमीनी स्तर पर जनता की भागीदारी की तारीफ करते हुए कहा कि गांवों में बनी विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसीज़) को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के लिए बनाए गए खास मोबाइल ऐप पर सबसे ज्यादा जानकारी पुलिस तक पहुंच रही है, जिसका सक्सेस रेट 80 परसेंट से ज्यादा है।

 

पन्नू ने स्पष्ट कि आज जो बड़ी संख्या में एफआईआर दर्ज हो रही हैं और रिकवरी हो रही है, वह मुख्य रूप से लोगों द्वारा दी गई सही जानकारी और उनकी मदद की वजह से ही संभव हो पा रही है। यह ‘रंगला पंजाब’ की दिशा में एक निर्णायक जीत है।