Search

BREAKING
Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में

‘सात हत्याओं के आरोपी को बना दिया मुख्यमंत्री’, CM मान के सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप

April 17, 2026By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर चल रही ईडी की छापामारी को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला।

इतना ही नहीं, अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम मान ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिहार सीएम पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। आइए जानते हैं उन्होंने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर क्या कुछ कहा।

बीजेपी में जाते ही दागी दूध के धुले हो जाते हैं: CM मान

दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे थे कि सरकार केवल विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करती है। ताकि विपक्षी नेता डरकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं पर कितने भी आरोप लग जाएं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी में जाते ही हर नेता वाशिंग मशीन में से निकलकर दूध का धुला हो जाता है और उसके सारे दाग मिट जाते हैं।

जंगलराज को लेकर बीजेपी पर किया पलटवार

इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘इन्होंने (बीजेपी) अभी बिहार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया। जिन पर 7 लोगों के हत्या का आरोप है। जो जेल भी गए हैं और तो और अपनी उम्र भी गलत बताई है। तीन बार अपनी डेट ऑफ बर्थ चेंज की है। कभी सम्राट चौधरी नाबालिग बन जाते हैं तो कभी बालक बन जाते हैं।’

सीएम मान ने आगे कहा, ‘बीजेपी हमेशा जंगलराज की बात करती है, तो अब बिहार में कौन सा राज आ गया है? क्या यह जंगलराज अच्छा है?’ उन्होंने कहा कि बीजेपी में जाने के बाद दाग अच्छे हो जाते हैं।