Search

BREAKING
• विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान • मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर • अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू • 4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल • गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल

दीपक बाली का BJP और केंद्र पर तीखा हमला, बोले—आप नेताओं को डराने की साजिश

April 16, 2026By Short Daily News

राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और उनकी यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के  पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

दीपक बाली ने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में पार्टी द्वारा राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाए जाने के बाद इस तरह की कार्रवाई की गई है। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और संगठनात्मक मजबूती से डर लग रहा है, इसलिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

 

उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आप के कार्यकर्ता और नेता इस तरह के दबाव में आने वाले नहीं हैं। हम सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं और हर हाल में जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

बाली ने कहा, “हम सच्चे सिपाही हैं। भाजपा के जुल्म के खिलाफ न हम झुकेंगे थे, न झुकेंगे और न ही पीछे हटेंगे। हम डटकर मुकाबला करेंगे और जनता को इस जुल्म से मुक्ति दिलाएंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार को संदेश देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता सच्चाई की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।