Search

BREAKING
• ‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस • पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित • पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल • राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू • अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय • विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान • मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर • अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू • 4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी

April 15, 2026By Short Daily News

पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार यानि 15 अप्रैल को मौसम ड्राई रहेगा, लेकिन 16 से लगातार चार दिन बारिश और आंधी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। पटियाला में सबसे अधिक 37.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

चार दिन इस तरह का रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, वैसे तो आज शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 16 अप्रैल को राज्य में कुछ जगह बारिश की संभावना है, जबकि 17 और 18 को आंधी, तूफान और बिजली गर्जने का येलो अलर्ट है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। बारिश की भी संभावना है। 19 अप्रैल को भी कुछ जगह बारिश के आसार हैं।

आज रात से बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर आसमान में करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बहुत तेज रफ्तार से चलने वाली जेट स्ट्रीम बनी हुई है, जिसकी गति लगभग 110 नॉट यानी करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। बुधवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे इन इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

पांच डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल बताते हैं कि 16 से 19 तारीख के बीच कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 17 और 18 तारीख को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।