Search

BREAKING
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रताप सिंह बाजवा के ‘दीमक’ वाले बयान पर Aman Arora का तीखा पलटवार

April 8, 2026By Short Daily News

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमन अरोड़ा ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा संगरूर की धरती और ‘आप’ को दीमक बताने वाली टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है। अरोड़ा ने कहा कि बाजवा साहब को ‘जुबान का रोग’ हो गया है, जिसके कारण उन्हें यह समझ नहीं आता कि सार्वजनिक मंच पर क्या और कैसे बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजवा का यह बयान उनकी हताशा और पंजाब की जनता के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है।

अमन अरोड़ा ने बाजवा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस धरती को वह ‘दीमक’ से जोड़ रहे हैं, वह शहीद उधम सिंह जैसे महान योद्धाओं, संत बाबा अतर सिंह जी जैसे विद्वानों और संत सेवा सिंह ठीकरीवाला व कूका लहर को जन्म देने वाली पावन धरती है। इस पवित्र मिट्टी का अपमान कर बाजवा ने न केवल संगरूर नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके लिए उन्हें पंजाब की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

2027 में सरकार बनाने के बाजवा के दावों को ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ करार देते हुए अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेता गलतफहमी में जी रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली बार तो कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई थी, लेकिन 2027 के चुनाव में इनके लिए 2 सीटें बचाना भी मुश्किल हो जाएगा। पंजाब की जनता भली-भांति जानती है कि राज्य की खुशहाली का रास्ता केवल आम आदमी पार्टी के पास है।

अमन अरोड़ा ने दावा किया कि संगरूर वही जगह है जहां से कांग्रेस के पतन की शुरुआत हुई थी और हाशिए पर पहुंची थी। उन्होंने चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब की जागरूक जनता कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर देगी और इनके अहंकारी बयानों का जवाब वोट की चोट से देगी।