Search

BREAKING
• अकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नू • जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटके • जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंची • भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन जवाब दें कि गुजरात पोर्ट से आ रहे ड्रग्स को रोकने के लिए भाजपा ने क्या कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमृतपाल सिंह, 21 नवंबर को मिली 3 घंटे की पैरोल • शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी • पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • जागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात

11 भारतीय Airports के ऑपरेशन बंद: एअर इंडिया ने 9 शहरों में 10 मई तक उड़ानें रद्द कीं।

May 7, 2025By Short Daily News

पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से सात राज्यों के 11 Airports पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया था। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर शामिल हैं, जो पाकिस्तान की सीमा के निकट स्थित हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, और देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़ी 2 जरूरी इन्फॉर्मेशन…

एअर इंडिया ने 9 शहरों के लिए लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कर दी है। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट।

इंडिगो ने 11 शहरों की सभी फ्लाइट्स 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कर दी है। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट।

देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट भी पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल हुई है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

इंडिगो एयरलाइंस ने 11 शहरों के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी हैं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट।

स्पाइसजेट ने लेह, श्रीनगर, जम्मू, कांगड़ा (हिमाचल), कांडला (गुजरात) और अमृतसर के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स 7 मई तक कैंसिल कर दी है। एयरलाइंस ने एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले पैसेंजर्स से फ्लाइट स्टेटस चेक करने को कहा है।

तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्सेज) के जवान स्निफर डॉग्स के साथ एयरपोर्ट कैंपस की जांच कर रहे हैं।