Search

BREAKING
पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल

10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई से लोगों में नाराजगी

May 23, 2026By Short Daily News

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। खास बात यह है कि पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं और लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है।

नए दाम लागू होने के बाद पंजाब के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। लुधियाना में पेट्रोल 103.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि अमृतसर में इसकी कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। मोहाली में पेट्रोल सबसे महंगा हो गया है, जहां इसकी कीमत 103.39 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 98.93 रुपये और डीजल 86.93 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 5 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

वहीं दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की कीमत बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ रहा है, जो बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का आयात करते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इसी तरह तेजी बनी रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के साथ-साथ रोजमर्रा की चीजों के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।