Search

BREAKING
योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां, CM भगवंत मान ने नियमित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे श्री आनंदपुर साहिब की टेंट सिटी में भीषण आग, दर्जनभर केबिन जलकर राख, बड़ा हादसा टला 60 लाख की लागत से संवरे सूलर के ऐतिहासिक घराट, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया लोकार्पण पंजाब के मंत्रियों और विधायकों ने भगवंत मान सरकार की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरे पंजाब में ‘लोक मिलनी’ का आयोजन किया भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज के समानता और सामाजिक न्याय के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: लाल चंद कटारुचक राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे ‘सतलुज’ फिल्म पर रवनीत सिंह बिट्टू का बड़ा हमला, 25 हजार लापता लोगों के दावे पर मांगे दस्तावेजी सबूत मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, उत्तर भारत में फिर बढ़ी गर्मी; कई राज्यों में बारिश थमी, हीटवेव का अलर्ट भाई जसवंत सिंह खालड़ा मामला: राष्ट्रपति वीरता पदक वापस लेने की मांग, DSGMC ने CM मान को भेजा पत्र

श्री आनंदपुर साहिब की टेंट सिटी में भीषण आग, दर्जनभर केबिन जलकर राख, बड़ा हादसा टला

July 13, 2026By Short Daily News

पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब के समीप स्थित गांव अगमपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई टेंट सिटी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब एक दर्जन केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय सभी केबिन खाली थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, बारिश थमने के कुछ समय बाद अचानक टेंट सिटी के केबिन ब्लॉक में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कई केबिन इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि यह टेंट सिटी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री आनंदपुर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनाई गई है। यहां एयर कंडीशन और वाटरप्रूफ टेंट के साथ रहने, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।