Search

BREAKING
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार पंजाब का मौसम बदलेगा, 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल ’मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना’ का सबसे अधिक लाभ 36–59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को, जो जीवन के सबसे अधिक आर्थिक ज़िम्मेदारियों वाले दौर में हैं 18 वर्षों से सेवा दे रहे हजारों मनरेगा कर्मचारियों की अनदेखी नहीं कर सकती मोदी सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, पंजाब को बिना कुछ दिए लौट गए: कुलदीप सिंह धालीवाल प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के असली मुद्दों का जवाब देने में रहे नाकाम, सिर्फ झूठे आरोप लगाए: बलतेज पन्नू माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे E-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: CM भगवंत सिंह मान CM भगवंत सिंह मान द्वारा 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपेने से अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन

वांगचुक मामले में हाईकोर्ट सख्त, मेडिकल टीम ही करेगी स्वास्थ्य पर अंतिम फैसला

July 19, 2026By Short Daily News

दिल्ली हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के मामले में कहा है कि सरकार की कार्रवाई मनमानी नहीं है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्ना ने सुनवाई के दौरान कहा कि वांगचुक चिकित्सा प्रक्रिया में सहयोग करेंगे और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अंतिम फैसला मेडिकल टीम ही चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार करेगी। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट परिवार के सदस्यों के साथ साझा की जाएगी।

यह सुनवाई सोनम वांगचुक की पार्टनर गीतांजलि जे. आंगमो की उस याचिका पर हुई, जिसमें उन्हें सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।

इस बीच, सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों से 20 जुलाई को संसद तक मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने अपनी पत्नी के माध्यम से जारी संदेश में इस आंदोलन को “भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन” बताया और प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।

वहीं, प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रदर्शन स्थल में घुसकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने समर्थकों से ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग रखने की अपील की।

उधर, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर चल रही गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को न तो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति मिली है और न ही संसद मार्च के लिए कोई औपचारिक अनुमति ली गई है।

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 29 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग कर रही है। वहीं, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग करते हुए कहा कि 20 जुलाई को संसद मार्च हर हाल में निकाला जाएगा।