Search

BREAKING
पंजाब के कुश्ती जगत के मशहूर ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया स्वागत पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू भयंकर गर्मी में पब्लिक को राहत, पंजाब में बिना रुके मिलेगी 24 घंटे बिजली, भगवंत मान के ‘मिशन रोशन’ से बदली तस्वीर Punjab News: मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान न्याय और आत्म-सम्मान के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार रहना चाहिए, अरविंद केजरीवाल ने एक मिसाल कायम की है: CM भगवंत सिंह मान निलंबित DIG भुल्लर पर ईडी का बड़ा एक्शन, पंजाब और चंडीगढ़ में 11 ठिकानों पर छापेमारी Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा “पंजाब के गद्दारों” के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन, दलबदलू संसद सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग

मैं ‘AAP’ का हूं… नहीं छोड़ रहा पार्टी; राजेंद्र गुप्ता वापस आएंगे, मंत्री संजीव अरोड़ा का दावा

April 28, 2026By Short Daily News

पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने बीजेपी में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी. सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में नहीं जा रहा हूं. मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी में जाने का कोई प्रोग्राम नहीं है. मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं आम आदमी पार्टी में हूं और आगे भी रहूंगा. मैं पंजाब सरकार में मंत्री हूं और कल भी मंत्री के तौर पर आप सभी से मिलता रहूंगा.

मंत्री संजीव अरोड़ा का यह बयान उस वक्त आया है जब पंजाब कोटे से ही आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए. राघव चड्ढा ने यहां तक कहा कि वे गलत पार्टी में थे. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सांसदों के बाद पंजाब में आप के कई विधायक टूट सकते हैं.

हालांकि, संजीव अरोड़ा ने फिलहाल बीजेपी में शामिल होने के सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है.

बिजली कटौती पर भी बोले संजीव अरोड़ा

दूसरी ओर पंजाब में बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों में बिजली की समस्या पैदा हुई है. नॉर्थ इंडिया में समस्या देखने को मिल रही है.

उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से हुई. हालांकि बिजली विभाग और हम लोगों ने पूरी कोशिश की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी.

ईडी की रेड को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने एक्स पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रख दी है. इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि 1 मई के बाद लोगों को बिजली से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी. अन्य राज्यों के साथ ‘पावर बैंकिंग’ समझौते के तहत जरूरी बिजली की व्यवस्था करने का काम जारी है. राज्य सरकार अलग से 1500 मेगावाट बिजली खरीदने जा रही है.

बिजली कटौती को लेकर बीजेपी लगातार भगवंत मान की सरकार पर हमलावर है.