Search

BREAKING
अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामले के बाद एक्शन में मान सरकार, निजी स्कूल सालाना सिर्फ 5% ही बढ़ा सकेंगे फीस पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की; आईआईटी क्वालीफायरों में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार आप में हुए शामिल, पार्टी की जन हितैषी नीतियों में जताया भरोसा कर्ज़ न चुका पाने वाले किसानों को राहत देने की तैयारी, पंजाब सरकार ला सकती है नई योजना 5 जून तक फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बठिंडा रहा सबसे गर्म रणनीतिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण पंजाब उत्तरी भारत के पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में उभर रहा है : CM भगवंत सिंह मान DGP गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश भगवंत मान सरकार ने चुनाव विभाग में प्रशासनिक अड़चनें समाप्त कीं, महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता हुआ आसान

बाजवा आज ग्रेनेड बयान पर देंगे पुलिस को जवाब, चंडीगढ़ में Punjab कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन।

April 15, 2025By Short Daily News

Punjab कांग्रेस विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के 32 बमों से जुड़े बयान को लेकर मोहाली के साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। बाजवा आज (मंगलवार) दोपहर 2 बजे मोहाली पुलिस के समक्ष पेश होंगे।

इससे पहले, Punjab प्रदेश कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और जिला प्रधान शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि बाजवा पर दर्ज किया गया केस बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाजवा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें बमों की जानकारी कहां से मिली, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को जनता में भय फैलाने वाली राजनीति से बचना चाहिए।

सीएम के तंज का बाजवा ने दिया जवाब

सीएम कल पटियाल गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बम गिनाने वाले, अब वकील तलाश रहे हैं। इसके बाद प्रताप सिंह बाजवा ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने सुना है, सीएम मान कह रहे थे कि बाजवा अब वकील तलाशता फिर रहा है।

एक आदमी जो अमन व कानून का संदेश लेकर आया हो, आपको बताया कि आज Punjab के हालात क्या हैं। आपने जिन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना था, आपने उनके खिलाफ एक्शन नहीं लिया, आपने एक मैसेंजर के खिलाफ एक्शन लिया है।

मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे एक वकील के जरिए जो एफआईआर कल साढ़े छह बजे आपके विभाग ने काटी थी, सोमवार को कोर्ट के आदेश पर साढ़े चार बजे FIR की कॉपी मिली है। आप अपने आप ही अंदाज़ा लगा सकते हो कि Punjab में किस तरह कानून व्यवस्था है।

सिलसिलेवार पढ़े इस सारे मामले को

एक इंटरव्यू से ऐसे पैदा होता चला गया विवाद

बाजवा ने ग्रेनेड आने को दावा चैनल पर किया प्रताप सिंह बाजवा ने 13 अप्रैल को 1 टीवी चैनल पर दावा किया कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए हैं। इनमें से 18 का उपयोग हो चुके है और 32 को राज्य भर में विस्फोटित किए जाना बाकी है। इंटरव्यू चलने से पहले इसका टीजर सामने आया। इसने विवाद खड़ा कर दिया और बाजवा पर उसी दिन शाम को मोहाली में FIR हो गई। यह एक महिला पुलिस पुलिस मुलाजिम की शिकायत पर दर्ज हुई।

टीजर चलने के बाद पुलिस पहुंच गई घर

13 अप्रैल को टीवी पर इंटरव्यू का चल रहा था। इसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब AIG काउंटर इंटेलिजेंस रवजोत ग्रेवाल ग्रेनेड पहुंचने की जानकारी का सोर्स पूछने प्रताप सिंह बाजवा के चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित घर पहुंच गईं। वह करीब 15 मिनट तक वहां रुकीं। इसके बाद मीडिया से कहा कि बाजवा सहयोग नहीं कर रहे।

फिर सीएम ने वीडियो जारी कर बाजवा से पूछा सोर्स

जैसे ही इस सिलसिले में टीम बाजवा के घर पहुंची तो CM भगवंत मान ने करीब ढाई मिनट का वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि बाजवा के पास यह इन्फॉर्मेशन कहां से आई है? पाकिस्तान से उनके कौन से कनेक्शन हैं कि वहां के आतंकवादी सीधे उन्हें फोन कर बता रहे हैं? ये इन्फॉर्मेशन न स्टेट इंटेलिजेंस के पास है, न केंद्रीय एजेंसियों के पास।

क्या वे इंतजार कर रहे थे कि बम फटे और लोग मरें, ताकि उनकी राजनीति चलती रहे? और अगर ये झूठ है तो क्या वो पंजाब में ऐसी बातें कर दहशत फैलाना चाहते हैं? उनके पास यह इन्फॉर्मेशन कहां से आई? इसका सोर्स बताएं नहीं तो एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद AAP विधायकों-मंत्रियों ने इसे मुद्दा बना लिया।

कोर्ट में जाकर हासिल की एफआईआर

इसके बाद 13 तारीख को शाम को बाजवा के घर पर पूछताछ के समन भेजे गए। साथ ही उन्हें 14 अप्रैल को सुबह 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया। बाजवा पूछताछ में शामिल नहीं हुए। उनके वकीलों ने पुलिस के समक्ष पेश होकर एक दिन का समय मांगा। इसके बाद उन्हें मंगलवार दो बजे बुलाया गया। इसके बाद बाजवा के वकीलों ने कोर्ट में याचिका लगाई। साथ ही शाम चार बजे उन्हें बाजवा पर दर्ज एफआईआर की कॉपी मिली।