Search

BREAKING
अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामले के बाद एक्शन में मान सरकार, निजी स्कूल सालाना सिर्फ 5% ही बढ़ा सकेंगे फीस पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की; आईआईटी क्वालीफायरों में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार आप में हुए शामिल, पार्टी की जन हितैषी नीतियों में जताया भरोसा कर्ज़ न चुका पाने वाले किसानों को राहत देने की तैयारी, पंजाब सरकार ला सकती है नई योजना 5 जून तक फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बठिंडा रहा सबसे गर्म रणनीतिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण पंजाब उत्तरी भारत के पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में उभर रहा है : CM भगवंत सिंह मान DGP गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश भगवंत मान सरकार ने चुनाव विभाग में प्रशासनिक अड़चनें समाप्त कीं, महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता हुआ आसान

पूर्व मिस इंडिया Anukriti Gusain की लोगो से अपील, Anil Baluni के लिए जनता से वोट मांगे

April 18, 2024By Short Daily News

कल यानि 19 अप्रैल को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं, ऐसे में राजनेता जनता से वोट मांगने की अपील कर रहे है | इसी बीच कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू Anukriti Gusain ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी Anil Baluni को समर्थन देते हुए Socail Media पर एक वीडियो साझा किया है| जिसमें उन्होंने जनता से अनिल बलूनी के पक्ष में वोट देने की अपील की है|

पूर्व मिस इंडिया Anukriti Gusain ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनको अपना समर्थन दिया है। अनुकृति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। उन्होंने पौड़ी की जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।

https://www.instagram.com/reel/C52qkxkPveo/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने आगे कहा की 500 साल बाद पहली बार यह मौका आया है, जब भगवान राम अपना जन्मदिन टेंट में नहीं, बल्कि मंदिर में मनाएंगे। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहतर कार्य कर रहे हैं। धामी ने समान नागरिक संहिता लाकर देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाये ताकि उत्तराखण्ड के विकास को गति मिल सके।

बता दें कि कांग्रेस की टिकट पर अनुकृति गुसाईं साल 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं| उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ा था| Anukriti Gusain मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं| इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा | वो लैंसडाउन समेत प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में महिला उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यों को कर रही हैं और खासतौर पर पौड़ी क्षेत्र में अपनी संस्था के जरिए इस काम को आगे बढ़ा रही हैं|