Search

BREAKING
• कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए • पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात • भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए

पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई: 7 जिलों में 17 ठिकानों पर छापेमारी, विदेशी नेटवर्क खंगालने की कोशिश।

May 3, 2025By Short Daily News

पंजाब में हर सुबह NIA की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एनआईए 7 जिलों में 17 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी गुरदासपुर, बटाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, अमृतसर और फरीदकोट में की जा रही है.

यह भी पता चला है कि इस कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हालांकि छापेमारी के असली कारणों की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह कार्रवाई उन मास्टरमाइंड के ठिकानों पर की जा रही है, जो पंजाब और हरियाणा में पुलिस थानों और चौकियों पर हमलों में शामिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन मास्टरमाइंड्स और एक अलगाववादी से जुड़े नेटवर्क की पहुंच कई देशों तक फैली हुई है, और इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए एनआईए ने यह कदम उठाया है।

छापेमारी जारी है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि किसके घर पर छापेमारी हो रही है। एनआईए अधिकारी वहां मौजूद लोगों को भी घर से बाहर नहीं आने दे रहे हैं।