Search

BREAKING
1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंका पंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगे पंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा भगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नू पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल

पंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट

July 11, 2026By Short Daily News

पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बदलते मौसम के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और फिसलन जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

इस बीच चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बीच अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के पास घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए तीन युवकों में से दो तेज बहाव में बह गए, जबकि एक युवक झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रशासन और राहत दलों ने लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके बाद मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है और अधिकांश जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है। बारिश कम होने के साथ तापमान और उमस में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।