Search

BREAKING
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज पंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा 25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक? CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा राजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल हिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodia

पंजाब में आज से धान की DSR तकनीक से बुआई की शुरुआत: 5 लाख एकड़ का लक्ष्य, किसानों को प्रति एकड़ ₹1500 की सहायता।

May 15, 2025By Short Daily News

पंजाब में आज से धान की सीधी बुआई शुरू हो जाएगी। यह घोषणा सीएम भगवंत मान ने की। इस बार सरकार का नया लक्ष्य इस खरीफ सीजन में 5 लाख एकड़ में डीएसआर तकनीक से धान की बुआई करना है।

डीएसआर अपनाने वाले किसानों को सरकार 1500 रुपए प्रति एकड़ की आर्थिक मदद देगी। वहीं बासमती उगाने वाले किसान भी डीएसआर तकनीक की मदद लेकर 1500 रुपए प्रति एकड़ कमा सकते हैं। सरकार का दावा है कि इससे 15-20 फीसदी पानी की बचत होगी। वहीं, मजदूरी में भी 3500 रुपए प्रति एकड़ की कमी आएगी।

113 ब्लॉक डार्क जोन में, पानी की किल्लत

पंजाब सरकार के इस समय सबसे बड़ी दिक्कत पानी के नीचे गिरता जल स्तर है, जो बहुत बड़ी समस्या है। राज्य के 113 ब्लॉक डार्क जोन हैं। पानी 600 से 700 फुट नीचे चला गया है, जबकि पहले बीस से 25 मीटर पर आसानी से पानी मिल जाता था। ऐसे में सरकार पानी बचाने के लिए धान की सीधी बिजाई पर फोकस कर रही है।

सरकार की मानें तो 2024 में 2.53 लाख एकड़ में DSR अपनाया गया था, जो 2023 के मुकाबले 47% अधिक था। 2024 में 21,338 किसानों को ₹29.02 करोड़ की सहायता दी गई थी। जबकि DSR से किसानों को दोगुना लाभ मिलेगा। 15-20% तक पानी की बचत होगी, जबकि 3,500 प्रति एकड़ की मजदूरी लागत में कटौती होगी।

दो फीसदी चावल प्रयोग करता है पंजाब

पंजाब के खाने में चावल शामिल नहीं है। कुल उत्पादन का मात्र दो फीसदी से कम चावल का प्रयोग पंजाब के लोग खाने में करते हैं। जबकि शेष सारा उत्पादक केंद्रीय अनाज भंडार में देते हैं। हालांकि गत साल धान की लिफ्टिंग को लेकर किसानों को बड़ी मुश्किल उठानी पड़ी थी। गोदामों में जगह की कमी तक आ गई थी। इस बार भी ऐसी स्थिति बन सकती है। इसके लिए सरकार शुरू से ही केंद्र और राज्य सरकार के संपर्क में है