Search

BREAKING
• भगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का किया गठन: बलतेज पन्नू • मेड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार • पंजाब के सरकारी स्कूलों में 9 अक्टूबर को मेगा PTM, 25 लाख अभिभावकों के शामिल होने की उम्मीद • राजवीर जवंधा की पहली बरसी आज, 35 साल की उम्र में दुनिया को कह गए थे अलविदा • आप ने भाजपा सरकार द्वारा ED-CBI के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया, PM मोदी का फूंका पुतला • CBI ने कई जगहों पर रेड की लेकिन एक भी सुराग नहीं मिला, यह आप की ‘कट्टर ईमानदारी’ साबित करता है: कुलदीप सिंह धालीवाल • मोदी की CBI ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ पहल का हिस्सा बनाया • भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर पंजाबी देंगे भाजपा को धक्केशाही का जवाब- केजरीवाल • भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया- भगवंत सिंह मान

पंजाब के सरकारी स्कूलों में 9 अक्टूबर को मेगा PTM, 25 लाख अभिभावकों के शामिल होने की उम्मीद

October 8, 2026By Short Daily News

पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अहम खबर है। भगवंत मान सरकार की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को राज्य के सभी 23 जिलों में मेगा ‘माता-पिता-अध्यापक मिलनी’ यानी PTM आयोजित की जा रही है। इसके तहत करीब 19,200 सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग होगी। इस मेगा PTM में करीब 25 लाख अभिभावकों के शामिल होने की उम्मीद है।

‘हर दिन, एक कदम आगे’ थीम के तहत आयोजित होने वाली इस मेगा PTM का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों को एक मंच पर लाकर बच्चों की पढ़ाई और उनकी ओवरऑल प्रगति पर चर्चा करना है। इस दौरान अभिभावकों को उनके बच्चे की पढ़ाई, स्कूल में उपस्थिति, क्षमता और उन क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जहां बच्चे को अतिरिक्त मदद या मार्गदर्शन की जरूरत है।

मीटिंग के दौरान शिक्षक अभिभावकों के साथ बच्चों का रिपोर्ट कार्ड साझा करेंगे और उनकी क्लासरूम परफॉर्मेंस को लेकर विस्तार से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई के लिए योजना तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा। अभिभावक शिक्षकों से अपने सवाल पूछ सकेंगे और यह भी जान सकेंगे कि वे घर पर बच्चे की पढ़ाई में किस तरह बेहतर सहयोग कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चे को आगे बढ़ते और सफल होते देखना चाहता है। स्कूल और परिवार के बीच बेहतर तालमेल बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह मेगा PTM हर बच्चे की प्रगति को समझने और उसकी जरूरत के अनुसार आगे की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

वहीं, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सरकार का फोकस प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत ध्यान देने और उसकी जरूरत के अनुसार सीखने की योजनाएं तैयार करने पर है। PTM के दौरान स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही सहायता और अन्य पहल के बारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

सरकार के मुताबिक, यह मेगा PTM ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत स्कूलों और अभिभावकों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। इसका उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई और प्रगति की स्पष्ट जानकारी देना और उनकी बेहतर शिक्षा के लिए तैयार की जाने वाली आगे की योजना में उन्हें भी शामिल करना है।