Search

BREAKING
पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपये जारी, 1.43 लाख से अधिक परिवारों को मिला सीधा लाभ : डॉ. बलजीत कौर

धान की फसल के लिए पंजाब ने मांगा BBMB से 9000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी।

May 18, 2025By Short Daily News

अब हरियाणा के बाद पंजाब ने भी BBMB (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) से 9000 क्यूसेक पानी की मांग की है। पंजाब में धान की बुआई इस बार 1 जून से, यानी 15 दिन पहले शुरू होने जा रही है। पंजाब सरकार चाहती है कि हर किसान को नहरों के ज़रिए भरपूर पानी मिल सके और मुख्यमंत्री भगवंत मान का किया वादा पूरा किया जा सके। इससे पहले हरियाणा ने BBMB की तकनीकी कमेटी के सामने 10,300 क्यूसेक पानी की मांग रखी थी, लेकिन उस वक्त पंजाब सरकार ने इसका विरोध किया था।

मान सरकार ने BBMB के समक्ष तथ्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले वर्ष धान की बिजाई के लिए 26 हजार क्यूसेक पानी की मांग थी तथा इस बार सीजन के पहले शुरू होने तथा पुरानी नहरों व पाइपों के माध्यम से किसानों के खेतों तक नहरी पानी की आपूर्ति के कारण इस बार 9 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी की आवश्यकता होगी। मान सरकार ने इस बार धान की बुआई के लिए 35,000 क्यूसेक पानी की मांग की है।

पंजाब व हरियाणा में धान की बिजाई के दौरान राज्यों की पानी की खपत को ध्यान में रखते हुए जल वितरण पर निर्णय एक जून से पहले लेना होगा, क्योंकि भाखड़ा मेन लाइन की जल क्षमता 12500 क्यूसेक है तथा इस बार निर्धारित आवश्यकता से 775 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की मांग की गई है। दूसरी ओर, पंजाब को धान की बुवाई के लिए 9000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की भी आवश्यकता होगी।