Search

BREAKING
बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मोदी सरकार जितनी ताकत से छात्रों की आवाज़ दबाएगी, देश के बच्चे उतनी ही बुलंद आवाज़ में जवाब मांगेंगे – केजरीवाल पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ED कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी”

April 18, 2026By Short Daily News

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और दफ्तर पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी (आप) के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

 

दीपक बाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पंजाब में आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है और उसी के तहत केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्र सरकार ईडी को शस्त्र बनाकर प्रयोग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब के लोग इस तरह की “दबाव की राजनीति” को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका करारा जवाब देंगे और समय आने पर इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। आम आदमी पार्टी की चढ़त से भाजपा हिल गई है।

 

उन्होंने ईडी की छापेमारी को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित और असंवैधानिक बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां केंद्र सरकार द्वारा ग्रांट तक रोक दी जाती है। केंद्र द्वारा राज्यों के साथ भेदभाव किया जाता है। यह संघीय ढांचे के खिलाफ है और लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर करता है।

 

दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ विशेष रूप से सख्ती बरती जा रही है क्योंकि यह पार्टी तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर उभर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए बाली ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आप नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है ताकि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाए जाने के बाद इस तरह की कार्रवाई होना संदेह पैदा करता है और इसे राजनीतिक बदले की भावना से देखा जाना चाहिए।

 

भाजपा और केंद्र सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता और नेता किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि आप सच्चाई के रास्ते पर चल रही है और हर हाल में जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।